HOME

किसी भी संस्था की संस्थापना संस्थापक सदस्यों के त्याग एवं सदप्रयासों तथा सहयोग का सुफल ही है। इस विद्यालय के अस्तित्व में आने तथा प्रगति पथ पर निरन्तर अग्रसर होने के लिए यही नियम स्वीकृत है। इस संस्था की नींव सन् 1947 ई० में सिन्धी हाई स्कूल के नाम से डाली गई । संस्थापक प्रधानाचार्य श्री भेरुमलजी थे। आर्थिक एवं व्यवस्थात्मक दशा ठीक न होने के कारण सन् 1954 ई० में इस विद्यालय को नवाबशाह एजूकेशनल सोसाइटी ने अपने संरक्षण में ले लिया। नवावशाह एजूकेशनल सोसाइटी के द्वारा श्री ताराचन्द डी. यावाणी जी प्रथम प्रधानाचार्य नियुक्त किये गये। श्री थावाणी जी के आकर्षक एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व ने विद्यालय की प्रगति के द्वार खोल दिये। सन् 1956 ई० में स्त्र० गुरुमुखदासजी कटारिया ने नवावशाह •एजूकेशनल सोसाइटी को पन्द्रह हजार रुपये का दान दिया और सिन्धी हाईस्कूल का नाम केवल राम गुरुमुखदास हायर सेकेन्द्ररी स्कूल में परिवर्तित हो गया। सन् 1975 ई० में इण्टर मीडिएट की मान्यता मिली |