Sports

विद्यालय में पढ़ाई के अतिरिक्त छात्र/छात्राओं के लिए खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, साहित्यिक गतिविधियों, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं, भाषण प्रतियोगिताओं, कलाओं एवं हस्तकला प्रशिक्षण प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर प्रत्येक सत्र में किया जाता है । इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी में आने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र व पुरस्कार देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जाता है। प्रयोगशाला में विज्ञान सम्बन्धी प्रयोग करने के लिए प्रत्येक छात्र / छात्राओं को प्रेरित कर उत्तम ज्ञानार्जन के अवसर दिये जाते हैंउपर्युक्त के अतिरिक्त प्रत्येक सत्र में शैक्षिक पर्यटन कार्यक्रमों का संगठन व आयोजन किया जाता है, जिनका संचालन प्रभारी अध्यापक कुशलतापूर्वक करते हैं। हमारे छात्र सर्वत्र ही अपनी अनुशासनशीलता, कार्यकुशलता एवं आज्ञाकारिता के लिए प्रशंसा प्राप्त करते हैं|